हमारी कानून व्यवस्था भी कुछ ऐसी ही है
एक बार की बात है, एक राज्य में चार लड़कों ने मस्ती-मस्ती में एक गधे को मार डाला।
यह बात गांव के लोगों को तब पता चली जब किसी ने गधे की लाश देखी और यह मालूम पड़ा कि चार लड़कों ने बिना किसी कारण के गधे को मार दिया।
https://www.youtube.com/shorts/barxsy0NPWc
गांव के लोगों ने उन चारों लड़कों को राजा के सैनिकों के हवाले कर दिया। अगले दिन राजा के दरबार में चारों को पेश किया गया।
क्योंकि यह साबित हो चुका था कि वे चारों अपराधी हैं, उनके चेहरों पर काला कपड़ा चढ़ाया हुआ था।
राजा के पास महामंत्री और राजगुरु बैठे थे।
राजा ने उनका अपराध पूछा और कहा, "राजगुरु जी, इन चारों के लिए हमारे कानून में क्या सजा है?"
राजगुरु ने राज्य के संविधान की किताब के अनुसार देखा और कहा, "इस अपराध के लिए तो केवल एक ही सजा है,
इन चारों को फांसी देनी होगी।"
जैसे ही राजगुरु ने यह कहा, सैनिक ने चारों के मुंह से काला कपड़ा हटा दिया।
राजगुरु ने देखा कि उनमें से एक तो उसका अपना बेटा है।
राजगुरु ने तुरंत रोकते हुए कहा, "नहीं महाराज, मुझसे पढ़ने में गलती हो गई।
इसकी सजा तो केवल एक साल का देश निकाला ही है।"
हमारी कानून व्यवस्था भी कुछ ऐसी ही है,
कमज़ोर हो तो फांसी और ताकतवर हो तो कुछ नहीं।


Comments